युवती की लाश मिली, प्रेम प्रसंग में हत्या या और कुछ
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 08:09 AM (IST)
कानपुर । बिठूर थाना अंतर्गत ब्लू वर्ड थीम पार्क के पास शनिवार सुबह ठहलने निकले ग्रामीणों की नजर एक युवती की लाश में पड़ने से सनसनी फैल गई। गला रेतकर युवती की हत्या की सूचना पर एसएसपी, एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम की मद्द से साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका की हत्या प्रेम प्रसंग या बेहद करीबी व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई है। बिठूर के ब्लू वल्र्ड थीम पार्क स्थित बनखण्डेश्वर मंदिर के पास सुबह खेतों की कटीले तार के पास एक 20 साल की उम्र की युवती का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रमाीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी। करीब दो मीटर दूर तक खेत में खून फैला था। युवती की निर्मता के साथ हत्या की जानकारी पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी पश्चिम सचिन्द्र पटेल, सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...