Found on the steps of the temple fetus in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानवता हुई शर्मसार, मन्दिर की सीढ़ियों पर मिला भ्रूण

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 4:21 PM (IST)
मानवता हुई शर्मसार, मन्दिर की सीढ़ियों पर मिला भ्रूण
कानपुर। कल्यानपुर में शनिवार की सुबह एक मन्दिर के पास भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्यानपुर थानाक्षेत्र स्थित रावतपुर गांव के मसवानपुर में शिव मन्दिर है। शनिवार की सुबह दर्शन करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि मन्दिर की सीढ़ियों पर एक कपड़े में भ्रूण लिपटा हुआ है, जिसे कुत्ते नोंच रहे है। लोगों ने कुत्तों को मौके से भगाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। मन्दिर के बाहर भ्रूण के मिलने की खबर आग की तरह ऐसी फैली की उसे देखने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछतांछ की। लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। थानाप्रभारी देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बच्चे के भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ में यह भी जांच की जा रही है कि आखिर ये भ्रूण कहां से और कैसे आया । पुलिस ने बताया कि आस-पास के अस्पतालों में भी इसकी जांच कराई जाएगी।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement