Found 6-month fetus reed fields-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईख के खेत में मिला 6 माह का भ्रूण

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 8:44 PM (IST)
ईख के खेत में मिला 6 माह का भ्रूण
सोनीपत। हसनपुर गांव में छह माह का भ्रूण मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भ्रूण मिलने की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने भ्रूण को करीब छह माह का अविकसित भू्रण बताया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।गांव हसनपुर निवासी आजाद ने बताया कि उसने खेत में ईख बोया हुआ है। ईख की छोल करते समय कपड़ें में कुछ लिपटा हुआ मिला। कपड़ा हटाकर देखा तो उसमें एक भ्रूण मिला। मामले के बारे में गांव के सरपंच को अवगत करवाया। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद खेत मालिक के हवाले कर दिया। खेत मालिक ने भ्रूण का दाह संस्कार किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।खेत में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने बताया कि भू्रण की आयु मात्र छह माह है। जो पूर्ण तरीके से विकसित नहीं हो पाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement