Advertisement
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल ने एनसीएलएटी चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला

16 अप्रैल 1961 को हरियाणा के अंबाला शहर में जन्मे जस्टिस बिंदल ने 1985 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और उसी साल सितंबर में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।
उन्हें 22 मार्च 2006 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। इसके बाद उनका तबादला जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट में हो गया, जहां उन्होंने 19 नवंबर, 2018 को शपथ ली।
उन्हें 8 दिसंबर, 2020 से केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के साझा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया था।
जनवरी 2021 में उनका तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट में हो गया और बाद में उन्हें 27 अप्रैल, 2021 से वहां के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया।
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले उन्होंने 11 अक्टूबर, 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। जस्टिस बिंदल को राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पंजाब द्वारा 'डॉक्टर ऑफ लॉज' (एलएलडी) की उपाधि (ऑनोरिस कॉसा) से भी सम्मानित किया गया।
एनसीएलएटी, कंपनी अधिनियम और दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) द्वारा पारित आदेशों के लिए एक अपीलीय प्राधिकरण है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


