भरतपुर। रक्षा पेंशन वितरण कार्यालय से पेंशन प्राप्त करने वाली पूर्व सैनिक एवं विधवाओं की वार्षिक पहचान के लिए शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया।
डीपीडीओ जयपुर द्वारा लगाए गए शिविर में जिले के दूर दराज से आए पूर्व सैनिकों व उनकी विधवा महिलाओं ने अपने पहचान संबंधी दस्तावेज पेश किए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी पेंशनर्स को पेंशन बुक, आधार कार्ड, नवीनतम फोटो मय पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक तथा बैंक पास बुक लाने की सूचना दे दी गई थी। शिविर में आने से वंचित लोगों को जयपुर जाकर अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज जमा कराने होंगे।