Advertisement
पूर्व सांसद कृपाल परमार का नड्डा पर जुबानी हमला; हिमाचल बीजेपी को 4 साल में खोखला कर दिया

परमार ने कहा कि आरएसएस को वैचारिक पावर हाउस कहते थे। उसी वैचारिक पावर हाउस के उपर नड्डा ने अटैक किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह गलत है तो भाजपा को मीडिया के समक्ष स्पष्टीकरण देना चाहिए। कहा कि पिछले चार साल में उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा बैक फुट पर चली गई है। छोटे कद के लोगों को उंचे पदों पर बैठाया गया, जिससे पार्टी को आज यह दिन देखने पड़ रहे हैं और आने वाला समय इससे भी बुरा होगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऑपरेशन नड्डा पूरी तरह फेल हुआ है। प्रदेश की जनता ने भी भाजपा को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्दलीयों का त्यागपत्र देना किसी के गले नहीं उतर रहा है। किसके कहने पर उन्होंने इस्तीफे दिए। यह समझ से परे है। क्योंकि कानूनी रूप से वे त्याग पत्र देने के लिए किसी भी प्रकार से बाध्य नहीं थे।
कृपाल ने स्टोन क्रशर के मुद्धे पर कहा कि जब पार्टी विपक्ष में होती है तो खनन के आरोप लगाती है और जब विपक्ष में होती है तो सत्ता में आते ही चुप हो जाती है। खनन को कोई नहीं रोक रहा। उन्होंने कहा कि यह सब पैसे का खेल है। निर्दलियों को त्याग पत्र देने मुद्धे पर कहा कि उनके त्याग पत्र का मुद्धा सारे प्रचार में उठेगा और उनसे जनता द्वारा सवाल पूछेगी, की त्यागपत्र देने की जरूरत क्या थी क्या अब विपक्ष में बैठकर उनके सारे काम हो जाएंगे? क्योंकि सरकार तो बदली नहीं हालत तो वही हैं। जब वे कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे तो उनके काम नहीं हो रहे थे, अब जब वे कांग्रेस के विरोध आ गए तो उनके काम कैसे होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


