Former MP CM Shivraj Singh Chouhan give clarification about objectionable comment for collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर को पिट्ठू कहने के बयान के तूल पकडऩे पर शिवराज ने दी सफाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 2:33 PM (IST)
कलेक्टर को पिट्ठू कहने के बयान के तूल पकडऩे पर शिवराज ने दी सफाई
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति न दिए जाने पर जिलाधिकारी को पिट्ठू कहा था। इस बयान के तूल पकडऩे पर गुरुवार को शिवराज ने सफाई दी है। शिवराज बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के चौरई कस्बे में जनसभा को संबोधित करने गए थे, जहां से उनके हेलिकॉप्टर को जिला प्रशासन के निर्देश पर पांच बजे से पहले रवाना कर दिया गया। इस पर उन्होंने सडक़ मार्ग का सहारा लिया। इस मौके पर शिवराज ने प्रशासन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी थी, ए पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे भी दिन आएंगे, तब तेरा क्या होगा। शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयेाग से शिकायत करने का फैसला किया है, साथ ही उन पर प्रशासन को धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं, शिवराज ने गुरुवार को कहा कि उनकी सभाओं को प्रभावित करने के लिए जिलाधिकारी ने उन्हें हेलिकॉप्टर का उपयोग नहीं करने दिया। शाम पांच बजे के बाद हेलिकॉप्टर का उपयोग करने से रोका गया। इस मामले पर भाजपा ने चुनाव आयोग से जिलाधिकारी की शिकायत की है।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement