former MLA Pawan Pandey physical verification of work said mla Ved Gupta in faizavbad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक वेद गुप्ता का एलान, पूर्व विधायक पवन पांडेय के कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 3:43 PM (IST)
विधायक वेद गुप्ता का एलान, पूर्व विधायक पवन पांडेय के कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन
फैज़ाबाद। राम नवमी मेले में हार्ड अटैक से हुई महिला की मौत पर राजनीति करने पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूर्व विधायक राज्यमंत्री पवन पांडेय पर पलटवार करते हुवे उनके कार्यकाल के सभी विकास कार्यों की जांच करवाने का एलान कर दिया है। ख़ास तौर पर बंधा तिराहा नया घाट पर बने सकरा प्रवेश द्वार का भी जांच की बात कही है जिस वजह से राम नवमी मेले में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मेले में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन व मीडिया को बधाई दी। पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय को याद दिलाया कि सावन झूला मेला 2016 हाइवे पर श्रद्धालुओं पर ट्रक रौंदा गया तथा कई हादसे हुए तो उन्होंने क्या किया किस दोषी के खिलाफ कार्यवाही करवाई जवाब दें अब उनके सभी कार्यों की जांच होगी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement