Advertisement
राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व सदस्यों ने गृहराज्य मंत्री से की वार्ता

RPSC द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 में एमबीसी आरक्षित वर्ग के 40 पदों में से केवल 20 पदों को ही भरने, 20 पदों को जनरल प्रक्रिया से भरने की प्रक्रिया नियम विरूद्ध है।
राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति कोटा संभाग के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुर्जर पर भाजपा शासनकाल वर्ष-2007-2008 में आलनिया माता जी कोटा झालावाड़ रोड जाम करने के एक लम्बित मामले में स्थानीय न्यायालय से कोटा पुलिस बार-बार गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर उनकी गिरफ़्तारी का प्रयास रही हैं।
आंदोलनकारी सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज मुक़दमे में पुलिस ने चालान पैडिंग रखा गया। जो समझौते की अवहेलना है। अब सरकार बदलते ही कोटा विज्ञान नगर पुलिस सुरेश को गिरफ़्तार करना चाह रही है।
इस संबंध में गृह राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुक़दमों में पुलिस किसी भी आंदोलनकारी को गिरफ़्तार नहीं करेगी। सुरेश के खिलाफ चालान को समाप्त कर कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया जायेगा और मुक़दमा वापसी के लिए गृह विभाग जल्द बैठक कर समीक्षा करेगा।
5 फ़ीसदी MBC आरक्षण विधेयक को राजस्थान सरकार ने सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफ़र याचिका लगाकर MBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की तलवार लटकाईं। राजस्थान में भाजपा सरकार उठाये गये इस निर्णय से गुर्जर सहित पांच जातियों MBC के लिए चिंताजनक स्थिति बन गई है। हमारे आरक्षण विधेयक पर तलवार लटक गई है।
गुर्जर समाज लगातार मोदी सरकार से SBC/MBC आरक्षण विधेयक को संविधान कीं नवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मांग करता आ रहा है।
वर्ष 2019 में अशोक गहलोत सरकार ने केन्द्र सरकार को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करवाने का संकल्प पत्र 22 फ़रवरी 2019 को भेजा था। केन्द्र सरकार ने पिछले 10 साल से SBC/MBC आरक्षण विधेयक को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया।
इस संबंध में गृह राज्य मंत्री ने इस मुद्दे पर हमें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करेगी तथा संविधान की नवीं अनुसूचित के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा। मुख्यमंत्री से गुर्जर समाज के डेलीगेशन की मुलाक़ात का समय जल्द लिया जाएगा।
RPSC द्दारा पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2019 में MBC आरक्षित वर्ग के 40 पदों में से केवल 20 पदों को ही भरने, 20 पदों को जनरल प्रक्रिया से भरने की प्रक्रिया नियम विरुद्ध है।
इस संबंध में गृह राज्य मंत्री हमें आश्वस्त किया कि मैंने RPSC से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। MBC आरक्षित वर्ग पशु चिकित्सा अधिकारी के 20 पदों को जनरल प्रक्रिया से भरने की प्रक्रिया किस नियम के तहत की है और क्या RPSC से नियम विरूद्ध कार्य किया है। जबकि RPSC ने मिमियम मार्क्स का जिक्र, ना ही तो विज्ञापन में और ना ही पशुपालन सेवा नियमों 1963 में हैं। इसके बावजूद आरपीएससी मनमाने तरीक़े नियम लगाया है। RSPSC का जवाब एक दो दिन में आ जायेगा और हमारी सरकार हर हाल में MBC आरक्षित वर्ग के हितों की रक्षा करेगी।
मंत्री से सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की उन्हें अवगत कराया कि राजस्थान के पूरे गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है।
MBC आरक्षित वर्ग के हितों की सरकार रक्षा करे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


