Advertisement
मारुति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर पर 110 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा

खट्टर के सेवानिवृत्ति के लभभग दो साल के अंतर के बाद खट्टर ने कार्नेशन को लॉन्च किया, जिसके लिए उसने 170 करोड़ का कर्ज लिया, जिसे 2009 में मंजूर किया गया।
सीबीआई प्राथमिकी के अनुसार, खट्टर द्वारा लिए गए कर्ज को 2015 में नॉन परफार्मिग एसेट घोषित किया गया।
प्राथमिकी के अनुसार, जिसे बैंक ने के.जी. सोमानी व कंपनी द्वारा कराया। उसमें कहा गया कि आरोपी कर्जदार ने बैंक की मंजूरी के बिना 455.9 लाख रुपये की राशि के अचल संपत्तियां बेईमानी व धोखाधड़ी से बेच दी, जिस संपत्ति का मूल्य 6,692.48 लाख रुपये था। ये संपत्तियां बैंक के पास सिक्युरिटी के तौर पर थी, लेकिन बिक्री के बाद आरोपी कर्जदार ने विक्रय आय को बैंक के पास जमा नहीं किया।
सीबीआई उन बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी, जिन्होंने इस साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्राथमिकी में कहा गया, "बैंक ने 17 अक्टूबर, 2019 को अपनी शिकायत में उन पांच आरोपी व्यक्तियों के नामों का उल्लेख किया है जिनमें से तीन कंपनियां गारंटर हैं, जिनका नाम है खट्टर ऑटो इंडिया, कार्नेशन रियल्टी और कार्नेशन इंश्योरेंस ब्रोकिंग कंपनी है। हालांकि, जांच के दौरान गारंटरों के बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की बात प्रकाश में नहीं आई, जिससे उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


