Former Madhya Pradesh Chief Minister Babulal Gaur hospital admitted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: रविवार, 07 अप्रैल 2019 1:01 PM (IST)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर अस्पताल में भर्ती
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की शनिवार रात को अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। गौर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें शनिवार रात को घबराहट महसूस हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनकी पुत्रवधु और भाजपा विधायक कृष्णा गौर से फोन पर संपर्क किया। कमलनाथ ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की रात को ही अस्पताल पहुंचकर गौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement