सुमित्रा महाजन ने रेलवे की मसाज सर्विस पर उठाए सवाल, ये कहा...
khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2019 3:19 PM (IST)
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने पूछा है कि चलती ट्रेनों में ऐसी सर्विसेज मुहैया कराना, खासतौर पर महिलाओं के सामने कहां तक उचित है। आपको
बताते जाए कि एक सप्ताह पहले मुंबई मिरर ने सबसे पहले यह जानकारी दी थी
कि मसाज सर्विस तीन कैटिगरीज में उपलब्ध होगी- गोल्ड (100 रुपए, नॉन-स्टिकी
ऑइल), डायमंड (200 रुपए, ऑइल वाइप्स) और प्लैटिनम (300 रुपए, आर्गन ऑइल,
क्रीम और वाइप्स)। पश्चिम रेलवे के मुताबिक, इससे रेलवे 20 लाख रुपए का
सालाना राजस्व अर्जित करेगा।