Former IFS Kishan Chandra arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व आईएफएस किशन चंद्र गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2022 2:22 PM (IST)
पूर्व आईएफएस किशन चंद्र गिरफ्तार
देहरादून | लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व आईएफएस अधिकारी किशन चंद को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। किशनचंद की गिरफ्तारी गाजियाबाद के वैशाली से की गई है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को किशनचंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किशन चंद से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी और जांच में विजिलेंस को कई खामियां मिली थीं। इसके आधार पर विजिलेंस बयान के लिए किशनचद की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहे थे। किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement