Former Haryana Congress Committee President Ashok Tanwar joined Trinamool Congress -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 नवम्बर 2021 8:25 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली/चंडीगढ़ । हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अशोक तंवर जितनी जल्दी मुझे हरियाणा बुलाएंगे उतनी जल्दी मैं जाऊंगी। हरियाणा दूर नहीं है, मेरे घर के नज़दीक है। राज्य के बिना केंद्र आगे नहीं बढ़ सकता, केंद्र को राज्य को साथ लेकर ही चलना होगा । वहीं अशोक तंवर ने कहा कि आज देश में एकमात्र नेतृत्व ममता बनर्जी का है जो भाजपा को हरा सकती हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में भाजपा को मज़बूत शिकस्त दी। विपक्ष को भी एक जुट होकर 2024 में भाजपा को हराने की ज़रूरत है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement