Advertisement
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : बोले- राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मंत्री का बयान गरीब के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

चिरंजीवी और RTH की प्रासंगिकता पर दिया जोर
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने 'चिरंजीवी योजना' और 'निरोगी राजस्थान' जैसी यूनिवर्सल हेल्थकेयर योजनाएं लागू करने के बावजूद 'राइट टू हेल्थ' की परिकल्पना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में कोई भी मरीज केवल पैसों या तकनीकी कारणों से इलाज से वंचित न रहे।
विफलता छिपाने के लिए बहानेबाजी का आरोप
गहलोत ने कहा, "भाजपा सरकार पिछले एक साल में राइट टू हेल्थ के नियम (Rules) बनाने में पूरी तरह विफल रही है। अब अपनी इस प्रशासनिक विफलता को छिपाने के लिए इस तरह की बहानेबाजी की जा रही है।"
उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि जनहित के इतने संवेदनशील और जरूरी मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सरकार को जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


