Advertisement
स्टूडेंट स्टार्ट-अप पॉलिसी का प्रारूप तैयार

राज्यपाल कल्याण सिंह ने 13 दिसम्बर, 2018 को डॉ. ललित के. पंवार की अध्यक्षता में इस कमेटी का गठन किया और इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान तकनीकि विश्वविद्यालय, कोटा तथा स्वामी केशवांनन्द कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति को सदस्य मनोनित किया। कमेटी को 28 फरवरी, 2019 तक प्रारूप सौंपना है।
कुलपति डॉ. पंवार ने राज्यपाल द्वारा गठित कमेटी के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों में ऎसा वातावरण व साधन उपलब्ध कराये जायें कि विद्यार्थी आत्म निर्भर बनने एवं स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करने की ओर प्रेरित हो सकें।
बैठक में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. कोठारी, स्वामी केशवांनन्द कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा, राजस्थान तकनीकि विश्वविद्यालय, कोटा के प्रतिनिधि डॉ. मनीष, डाटा इनफोसिस लिमिटेड के डॉ. अजय डाटा, दी एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एन.के. जैन, स्टार्ट अप ओएसिस के सीईओ चितरंजन बक्शी, फिक्की के सहायक निदेशक राहुल माहेश्वरी ने ‘‘स्टूडेंट स्टार्ट-अप पॉलिसी‘‘ के प्रारूप के सम्बन्ध में विभिन्न सुझाव दिये।
राजस्थान आई.एल.डी. कौशल विश्वविद्यालय के निदेशक कौशल शिक्षा प्रो. ए.के.नगावत ने पावर पॉईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्टार्ट-अप पॉलिसी एवं तैयार किये गये प्रारूप के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक में राजस्थान आई.एल.डी. कौशल विश्वविद्यालय के कुलसचिव देवेन्द्र शर्मा, परीक्षा नियंत्रक पी.एम. त्रिपाठी, निदेशक एच.आर. वी.के. माथुर भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


