Advertisement
आम लोगों की बात छोड़िए, सांसदों का घर छीना जा रहा है : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने सदन में कहा कि दूसरा वादा किया गया कि हर भारतीय के पास एक बैंक अकाउंट, लाइफ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, पेंशन और रिटायरमेंट प्लानिंग सेवाएं होगी 2022 तक। अभी 100 लोगों में से मात्र तीन लोग जिनके पास लाइफ इंश्योरेंस है।
राघव ने कहा कि वहीं जन धन योजना में अकाउंट तो खुलवा दिए, लेकिन मैं पूछना चाहूंगा कि कितने खाते खाली हैं। तीसरा वादा यह कि किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना कर देंगे। अब इस वादे की बात भी नहीं करते।
राघव ने कहा आमदनी की बात तो छोड़िए बल्कि किसानों का कर्ज दोगुना हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार का चौथा वादा था कि वर्ष 2022 तक हर भारतीय के पास अपना खुद का घर होगा। सच्चाई आप जानते हैं कि कितने लोगों के पास घर है। राघव ने यहां चुटकी लेते हुए कहा कि आम आदमियों की बात छोड़िए सांसदों तक का घर छीना जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


