Forest land encroached… Villagers anger erupts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वन भूमि पर कब्जा… ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 12:01 PM (IST)
वन भूमि पर कब्जा… ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
अलवर। गाजीथाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ पड़ाक छापली गांव के पास वन विभाग की कीमती भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गर्मा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली भूमाफियो ने लाखों रुपए मूल्य की इस वन भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में मिलिभगत से बदलकर अपना बताया और फिर वहां होटल निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की यह जमीन पुरानी खाता संख्या 176 में दर्ज थी, लेकिन भूमाफियाओं ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर इसे बदलकर 169 करवा दिया। रिकॉर्ड में यह फेरबदल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो कानूनन पूरी तरह अवैध है। जमीन पर कब्जा और निर्माण रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपवन संरक्षक, अलवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रोशन लाल, मदन लाल, लक्ष्मण बलाई, रामकिशन मीणा, विजय कुमार, कजोड़मल, अशोक कुमार, दौलतराम, रमेश चन्द्र मीणा, प्रकाश मीणा, सुरज भील सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा सिर्फ पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को भी खुली चुनौती है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत के बिना ऐसे रिकॉर्ड में परिवर्तन संभव ही नहीं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाकर अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement