Advertisement
वन रक्षक भर्ती परीक्षा नकल मामला: तीन कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एक महिला भी हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों में कौन-कौन शामिल?
भीयाराम जाट (31) – पुलिस कांस्टेबल, जो नकल कराने के लिए अपने परिचितों को पेपर पढ़ाने और परीक्षा सेंटर तक छोड़ने गया था।
देवाराम जाट (34) – पुलिस कांस्टेबल, जिसने अपनी दो महिला मित्रों को परीक्षा से पहले नकल कराई।
कमलेश कुमार जाट (30) – पुलिस कांस्टेबल, जिसने अपने एक साथी को नकल करवाई और परीक्षा केंद्र तक छोड़ा।
शारदा भील – परीक्षा देने के बावजूद फेल हुई महिला, जो नकल गिरोह में शामिल थी।
पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल
नकल कराने में शामिल तीनों पुलिसकर्मी उदयपुर में तैनात थे। आरोप है कि इन्होंने न केवल अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर पढ़ाया, बल्कि उन्हें परीक्षा केंद्र तक लाने-ले जाने में भी मदद की। इस पूरे रैकेट में उदयपुर के पुलिसकर्मियों की संलिप्तता ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। नकल कराने वालों और लाभ पाने वालों की पहचान के लिए आगे की पूछताछ होगी।
बड़ा सवाल : भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर संकट?
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल के मामलों ने पारदर्शिता को सवालों के घेरे में डाल दिया है। अब देखना यह होगा कि एसओजी इस पूरे रैकेट की जड़ तक कैसे पहुंचती है और इसमें शामिल अन्य लोगों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


