foreign tourist upset here in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लपकों से परेशान विदेशी पावणे, नहीं है कोई रोक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 12:46 PM (IST)
लपकों से परेशान विदेशी पावणे, नहीं है कोई रोक
जोधपुर। संगीत के समंदर की लहरों के साथ ही जोधपुर में विदेशी सैलानियों की आवक में इजाफा हो गया। रिफ की संगीत लहरियों में खोए इन विदेशी पावणों को स्थानीय लपके काफी परेशान कर रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए सूर्यनगरी एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में शुमार है लेकिन, पर्यटकों को ये लपके खुले आम ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। पर्यटन विभाग इस बात से अनजान नहीं है। पर्यटकों की लपकों से सुरक्षा और उनके मार्गदर्शन के लिए पर्यटन चौकियां स्थापित हैं, लेकिन चौकियां रामभरोसे ही चल रही हैं और लपकों पर लगाम के लिए स्थाई बंदोबस्त नहीं है। ऐसे में राह चलते विदेशी सैलानियों पर लपके मनमानी कर उन्हें घटिया क्वालिटी की वस्तुओं को भी औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं। टूरिज्म पर भारी लपकों की मनमानी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement