For welcome of new year programme organize at many temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए वर्ष के स्वागत में मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 3:54 PM (IST)
नए वर्ष के स्वागत में मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर
मथुरा। साल 2017 के स्वागत में मथुरा में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम भी दिखाई दे रहा है। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन संध्या, गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार लगातार चल रहे हैं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का दौर जारी है। बांके बिहारी के दर्शन के लिेए भक्तों का जमावड़ा लगातार पहुंच रहा है। मथुरा में यमुना घाट पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर नए साल का जो स्वागत किया, उसका सिलसिला लगातार जारी है। महिलाएं भगवान की भक्ति में झूम रही हैं। श्री श्याम सेवक परिवार द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या विठ्ठलदेव जी मंदिर लुहारगली में आयोजित की गई। संकीर्तन में खाटू नरेश बाबा श्याम की अद्भुत छवि, अलौकिक श्रृंगार और अखंड ज्योत के दर्शन भक्तों ने किए। देर रात तक चली भजन संध्या में भक्त झूमते नजर आए। जयपुर से आयी भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अनिल मित्तल, अरुण मित्तल. पुष्पेंद्र सिंघल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विशाल गोयल, विपिन बंसल अतुल सांथोलिया अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement