For Social Development to be educated - Birendra Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी - बीरेन्द्र सिंह

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 7:22 PM (IST)
सामाजिक विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी - बीरेन्द्र सिंह
करनाल। घर, समाज और इलाके का विकास तभी हो सकेगा, जब वहां के लोग शिक्षित होंगे। शिक्षा ही एक मात्र ऐसा रास्ता है, जो गरीबी उन्मूलन और सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका अदा करता है। समाज में भगवान सभी को एक समान रूप से भेजते हैं, फिर छोटा बड़ा कहकर भेदभाव करने की गुंजाईश कहीं नहीं रहती। ये कहना है केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह का। जो शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन परिसर में भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ की ओर से आयोजित अभिनन्दन समारोह में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का गरीब जब पढ़-लिखकर आगे बढ़ेगा तो सही मायने में हमारा देश स्वच्छंद रूप से और बेहतर तरक्की कर सकेगा। शिक्षा के मार्ग पर आगे बढकर ही जातिगत भेदभाव को मिटाया जा सकता है। महर्षि भगवान वाल्मीकि महान संत थे, जिन्होंने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना करके समाज को समानता और भाईचारे का संदेश दिया। हमें ऐसे महान संत से प्रेरणा लेते हुए जीवन में सद्गुणों का निर्वाह करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढना चाहिए।केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है और आम जनता को इनका सीधा लाभ भी मिल रहा है। लेकिन ये सफल तभी होंगी, जब सभी को इनके बारे में पता होगा और लोग जागरुक होंगे। नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले काफी धन धनकुबेरों की तिजोरी में बंद था, लेकिन अब ये धन बैंकों में आने से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और काले धन के रुप में पकड़ी गई धनराशि का कुछ अंश किसान और गरीबों के कल्याण में खर्च होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंता राम ने कहा कि वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना उनका नैतिक कर्तव्य है और वे इस कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। लेकिन अब समाज को भी शिक्षित होकर विकास में भागीदार बनना होगा। समारोह में भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के जिला प्रधान मास्टर बनारसी दास, उप प्रधान नफे सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी राम कंवर, जिला रोजगार अधिकारी शमशेर सिंह कलिंगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड, सोमपाल लोट, सुभाष बुम्बक, कृष्ण कुमार, तिजेन्द्र बिडलान, राजू, सुखबीर जोन, पवन कुमार, जयपाल, राजपाल, गुलजार सिंह, रामधन काम्बोज, चैधरी रामकिशन, बीजेपी नेता राज सिंह, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम इन्द्री अश्वनी मलिक और जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[@ 5 लाख रुपए देकर लाई गई दुल्हन निकली लुटेरी, शादी के 6 दिन बाद भागी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement