khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 11:05 AM (IST)
अध्यक्ष
पद के लिए सात उम्मीदवार, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान
में हैं। वहीं, सचिव तथा संयुक्त सचिव पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान
में हैं। मतगणना शनिवार को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पिछले
साल के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवारों
ने सभी चार पदों पर जीत दर्ज की थी। इस बार, अध्यक्ष पद के लिए अमित तंवर
अभाविप के उम्मीदवार हैं।
वहीं, नेशनल स्टूडेंड्स यूनियन ऑफ इंडिया
(एनएसयूआई) ने एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र निखिल यादव को अध्यक्ष पद के लिए
अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि इसी पद के लिए आइसा ने कंवलजीत कौर को
उम्मीदवार बनाया है। (आईएएनएस)