For JNU, Delhi University Student Union Elections, polling begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 5:02 PM (IST)
DU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गए। चुनाव छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए हो रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के 51 कॉलेजों में बनाए गए 117 बूथों पर मतदान सुबह 8.30 बजे शुरू हुए। प्रात:कालीन कॉलेजों में मतदान सुबह 8.30 बजे शुरू हुए, जो दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे, जबकि सायंकालीन कॉलेजों में मतदान अपराह्न तीन बजे शुरू होंगे, जो शाम सात बजे तक चलेंगे। डूसू चुनावों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चार पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement