इस मौके पर कौषल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त कृष्ण कुणाल ने कहा कि देश की प्रथम स्किल यूनिवर्सिटी की राजस्थान में स्थापना की गई है। उन्होंने इससे प्रदेश के युवाओं को मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए नियोजकों से ऐसे शिविरों का अधिकाधिक फायदा उठाने का आग्रह किया।