जोधपुर में बाढ, रेलवे ट्रेक पर एक फुट से ज्यादा पानी
khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 5:10 PM (IST)
जोधपुर । जोधपुर शहर में मंगलवार को हुई बरसात से बाढ़ के हालात पैदा हो
गए। शहर के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में मंगलवार दोपहर
तेज बारिश के चलते पास से निकलने वाले गंदा नाला उफान पर होने से स्थिति और
विकट हो गई। जोधपुर से चलने वाली अधिकांश ट्रेन व बसें रद्द कर दी गई ।
स्कूलो का आज बुधवार का कलेक्टर विष्णु चरण मलिक ने अवकाश घोषित कर दिया।
शहर के निकटवर्ती बेरी गंगा नदी के बहाव में मंगलवार को एक कार बह गई। करीब
तीस-चालीस फुट तक बहने के बाद वह अटक गई। मण्डोर थाना पुलिस ने एक हैड ने
कुछ युवकों की मदद से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
वही नाव तथा
तैराकों की मदद से छत पर चढ़े पुलिस के जवानों को बाहर निकाला गया। पुलिस
अधिकारियों और जवानों के परिवारों को बैरक के साथ ही में स्थानान्तरित किया
गया। कई परिवार छत पर जा चढ़े। फतेहसागर के पास मकानों में पहली बार तीन
फुट पानी आ गया। शिप हाउस के पास मकानों में दरार आ गई।
पानी में बहे युवक को निकाला-