Flood in 13 districts of Bihar, rest of state facing drought problem, farmers worried Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Bihar : 13 जिलों में बाढ़ तो बाकी हिस्सा झेल रहा सूखे की मार, किसान परेशान

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2019 10:53 AM (IST)
Bihar : 13 जिलों में बाढ़ तो बाकी हिस्सा झेल रहा सूखे की मार, किसान परेशान
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 13 जिले शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौत हुई है, जबकि 82,83,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने आईएएनएस से कहा कि बिहार में प्राकृतिक आपदा कोई नई बात नहीं है। बिहार के आधे जिले बाढ़ से तो कई जिले सूखे से प्रभावित होते रहे हैं। सरकार भी इसके लिए आवश्यक तैयारी करती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अगर सूखे की स्थिति भी उत्पन्न होती है, तो सरकार इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और सूखे को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है। उन्होंने क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। (IANS)

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement