Flood in 13 districts of Bihar, rest of state facing drought problem, farmers worried Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Bihar : 13 जिलों में बाढ़ तो बाकी हिस्सा झेल रहा सूखे की मार, किसान परेशान

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2019 10:53 AM (IST)
Bihar : 13 जिलों में बाढ़ तो बाकी हिस्सा झेल रहा सूखे की मार, किसान परेशान
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है। कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश की उम्मीद है। धान का कटोरा कहे जाने वाले रोहतास और औरंगाबाद में भी इस साल बारिश कम हुई है। औरंगाबद के खैरा गांव के किसान श्यामजी पांडेय कहते हैं, दो-चार दिन पहले बारिश हुई थी। खेत में धान की रोपनी के लिए कादो भी हो गया, लेकिन डर है कि कहीं फिर मानसून दगा न दे दे। इधर, बिहार का उत्तरी हिस्सा पिछले करीब एक पखवाड़े से बाढ़ से बेहाल है। सडक़ों पर पानी बह रहा है तो खेत जलमग्न हो गए हैं। घरों के भीतर पानी बह रहा है तो बाजार और गलियां बंद हैं।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement