Flagship schemes should be implemented well, officers should do regular monitoring: Surana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्लैगशिप योजनाओं की हो बेहतरीन क्रियान्वित, अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करें : सुराणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 6:31 PM (IST)
फ्लैगशिप योजनाओं की हो बेहतरीन क्रियान्वित, अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करें : सुराणा
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बरसात के मौसम के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं की बेहतरीन क्रियान्वित हो। इसके लिए अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करें। फ्लैगशिप योजनाओं की रैंकिंग देखें तथा सभी पैरामीटर पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अच्छी रैंकिंग लाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड स्तरीय मशीनरी के साथ नियमित फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति का एनालिसिस करें तथा सरकार की मंशानुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान योजना सहित फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए आवश्यक तैयारियां रखें। नियंत्रण कक्ष में कार्मिकों की नियुक्ति, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, मिट्टी के कट्टे भरवाकर रखने, पंप सेटों व मोटरों के सुचारू संचालन आदि व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से तैयार रखें। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी शहरी निकायों में नालों और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी उपखंड अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारी नालों की सफाई सुनिश्चित करवाएं तथा अपने पंप हाउस, मोटरों आदि को सुचारू हालत में रखें। संबंधित एजेंसी से मिलकर संसाधनों को तैयार रखें ताकि एनवक्त पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
उन्होंने 'वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान' में विभागों को लक्ष्य अनुसार अपेक्षित प्रगति व गतिविधियां आयोजित करवाने तथा अभियान अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल एवं एप्प पर आवश्यक डाटा इंद्राज किए जाएं तथा नियमित तौर पर अभियान के लिए दैनिक कार्य योजना के अनुसार गतिविधियां आयोजित हों। सभी विभागीय अधिकारी जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करें।
उन्होंने आवश्यक सेवाओं व विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा सभी उपखंड अधिकारियों से उपखंडवार गतिविधियों की चर्चा कर विस्तृत निर्देश दिए।
एडीएम अर्पिता सोनी ने संपर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों तथा पीजी पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के बारे में चर्चा करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सीईओ श्वेता कोचर ने जिले के आशान्वित ब्लॉक राजगढ़ में 15 जून से आयोजित किए जाने वाले धरती आबा जन भागीदारी अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि राजगढ़ ब्लॉक के जनजातीय समूहों वाले चयनित 19 गांवों में अभियान अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर गतिविधियां आयोजित की जाएं।
इस दौरान एसीईओ दुर्गा ढाका, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, एडीपीएस नरेश टुहानिया, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, सानिवि एसई पंकज यादव, पीएचईडी एडिशनल चीफ इंजीनियर राममूर्ति, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, कृषि संयुक्त निदेशक मुकेश माथुर, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, पशुपालन उपनिदेशक डॉ सुनील मेहरा,चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, एसीएफ महेन्द्र लेखाला, सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ आरजी सेपट, सीपीओ भागचंद खारिया, उद्यान उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement