Five members arrested of vehicle thief gang in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 6:11 PM (IST)
वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद
नोएडा। नोएडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक ऐसे गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो शहर के आस-पास रैकी कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। अधिकारियों की माने तो यह गैंग काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गैंग के पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। नोयडा थाना 49 पुलिस की गिरफ्त में खड़े उदय प्रताप, अंकुर, विकास, कौशलेंद्र और गौरव यादव बेहद शातिर वाहन चोर है। जो पलक झपकते ही किसी भी वाहन को उड़ा लिया करते थे। विकास इस पूरे ग्रुप का सरगना है। पुलिस अधिकारियों की माने तो यह गैंग काफी समय से नोएडा और आस-पास के इलाके में सक्रिय था और वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। ये लोग घरों और ऑफिसों की रैकी कर वाहन चोरी किया करते थे और फिर उन्हें औने पौने रेट पर बेच दिया करते थे। एक शख्स तो इनमें से ऐसा है जिसने अपनी ही मां के नाम की बाइक अपने बुआ के लड़के को बेच दी और पुलिस में चोरी की एफआईआर भी दर्ज करा दी। पुलिस की माने तो सभी गैंग के सदस्य कम उम्र के है और 10 वीं और 11 वीं कक्षा के पढ़ने वाले हैं। एक आरोपी तो ऐसा भी जिसने इसी साल 10 वीं की परीक्षा 65 फीसदी अंकों से पास की थी। पुलिस ने इन चोरों से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement