Five killed, eight injured in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खड़ी बस को कैंटर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 नवम्बर 2018 3:41 PM (IST)
खड़ी बस को कैंटर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ और बुलंदशहर की सीमा पर गभाना थाना क्षेत्र के राजमार्ग संख्या-91 पर रविवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी एक परिवहन विभाग (रोडवेज) की बस को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार को बताया कि फरूखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या-यूपी 76 के-7303 सवारी भर कर दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गभाना थाना क्षेत्र में बुलंदशहर सीमा के पास पहुंची, उसकी लाइट खराब हो गई। बस चालक और परिचालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर लाइट बना रहे थे कि इस बीच कुछ सवारियां नीचे उतर गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement