Five Driving schools will open soon in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में शीघ्र खुलेंगे पांच ड्राईविंग स्कूल

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 7:05 PM (IST)
प्रदेश में शीघ्र खुलेंगे पांच ड्राईविंग स्कूल
धर्मशाला। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जी.एस.बाली ने बताया कि प्रदेश में वाहन चालकों की कमी को दूर करने के लिए पांच ड्राईविंग स्कूल खोले जायेंगे। इसके लिए धनराशि प्रत्येक स्कूल एक करोड़ रुपये स्वीकृत कर दी गई है। यह स्कूल मंडी, नगरोटा बगवॉ, तारादेवी तथा कुल्लू अथवा जसूर में खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को शीघ्र आरंभ करने के संदर्भ में विभाग को निर्देश जारी कर दिये गये है। इससे भारी वाहन चलाने में रूचि रखने वाले युवाओं को लाभ होगा। वे आज कांगड़ा में प्रेस वार्ता सम्बोधित कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग हमीरपुर, नालागढ़ व बद्दी में बस स्टैंडों का निर्माण भी स्वयं करने जा रहा है। इस संदर्भ में हमीरपुर, नालागढ़ व बद्दी के लिए कोई भी आवेदन प्राप्त न होने पर विभाग ने स्वयं इन अड्डों के निर्माण का निर्णय लिया है। हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण पर दस करोड़ रुपये तथा नालागढ़ व बद्दी के बस अड्डों का निर्माण पांच व तीन करोड़ रूपये की राशि से किया जाएगा। शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जायेगा। इस संदर्भ में सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं सरकाघाट से दिल्ली के लिए नई वोल्वो बस सेवा आरंभ की जा रही है, जोकि घुमारवीं, बिलासपुर से होते हुए दिल्ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शिमला-जुब्बड़हट्टी के बीच 50 रूपये फिक्स किराये पर दो रूट आरंभ किये जा रहे हैं। इन रूटों से विमान से शिमला आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इन रूटों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने बसों की किलोमीटर पर लीटर औसत को 3.45 से बढ़ा कर 3.85 करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे परिवहन निगम का तेल पर व्यय कम होगा। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम की आय को बढ़ाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे दो करोड़ रूपये दैनिक से बढ़ाकर दो करोड़ पचास लाख तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को निगम सम्मानित भी करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement