Five-day practical contact camp for Yoga-Science students started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योग-विज्ञान विद्यार्थियों का पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2023 8:40 PM (IST)
योग-विज्ञान विद्यार्थियों का पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर शुरू
चूरू। राजकीय लोहिया महाविद्यालय में संचालित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र से योग-विज्ञान में डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों का प्रायोगिक शिविर बुधवार से महाविद्यालय में शुरू हो गया है। गुरुवार को अध्ययन केंद्र के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर व प्राचार्य महावीर सिंह तथा समन्वयक डॉ रविंद्र कुमार बुडानिया ने योग शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ रविंद्र कुमार बुडानिया ने बताया कि डीवाईएस के प्रायोगिक संपर्क योग शिविर में प्रशिक्षित व अनुभवी योगाचायोर्ं ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ योगा के विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में विद्यार्थियों ने योग काउंसलर योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योगाभ्यास किया।
योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने प्रेरणात्मक विचार व्यक्त करते हुए योग का महत्व बताकर इसे जीवन में अपनाने पर बल दिया। योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना। शरीर को यौेगिक क्रियाओं के माध्यम से ईश्वर के साथ जोड़ें।
योगाचार्य सुभाषचंद्र ने विद्यार्थियों को योग को अपने जीवन में उतारकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य समन्वयक प्रोफेसर महावीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र पर योग में डिप्लोमा का कोर्स तथा प्रायोगिक शिविर संचालित होता है, जिससे चूरू के आसपास के विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु दूर नहीं जाना पड़ता।
समन्वयक डॉ रविंद्र कुमार बुडानिया ने बताया कि वीएमओयू के अध्ययन केंद्र में विभिन्न कोर्सेज संचालित किए जाते हैं तथा राज्य सरकार द्वारा महिला अभ्यर्थियों हेतु निशुल्क कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सहायता हेतु अध्ययन केंद्र से संचालित विभिन्न कोर्स की जाकारी देते हुए कहा कि वीएमओयू के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने पर महिला अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण शुल्क स्कॉलरशिप के रूप में राज्य सरकार द्वारा लौटाया जाता है। अत महिलाओं व छात्राओं के लिए घर बैठे दूरस्थ शिक्षा से कोई भी कोर्स करने का शानदार अवसर है।
इसी क्रम में डॉ बुडानिया ने बताया कि जुलाई 2022 सत्र में प्रवेशित एमए प्री तथा एमए, एमएससी फाइनल भूगोल के विद्यार्थियों का कैंप 15 मई से प्रारंभ हो रहा है। सभी कैंप में शामिल होने के लिए विद्यार्थी अपने मूल परिचय पत्र, एडमिशन फोर्म की कॉपी तथा प्रेक्टिकल बुक साथ लेकर समय पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement