Five-day Deepawali Craft Fair begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच दिवसीय दीपावली क्राफ्ट मेला शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 8:02 PM (IST)
पांच दिवसीय दीपावली क्राफ्ट मेला शुरू
जयपुर। प्रदेश के उद्योग आयुक्त व सीएसआर डाॅ. समित शर्मा ने बुधवार को उद्योग विभाग के उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा आमेर रोड़ के जयपुर अरबन हाट पर आयोजित पांच दिवसीय दीपावली क्राफ्ट मेला का दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्योग आयुक्त डाॅ. शर्मा ने जयपुर अरबन हाट को प्रदेश के हस्तशिल्पियों, दस्तकारों, बुनकरों, कलाकारों के उत्पादों के नियमित प्रदर्शन और बिक्री केेन्द्र के रुप में विकसित करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि इससे जयपुर में आने वाले देशी-विदेशी सैलानी राजस्थानी की सांस्कृतिक पंरपरा, रंग संयोजन और हस्तशिल्प से रुबरु हो सकेेंगे वहीं शिल्पियों को बाजार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर अरबन हाट को हस्तशिल्पियों, हैण्डीक्राफ्ट दस्तकारों और बुनकरों के उत्पादों, क्षेत्र विशेष के उत्पादों, राजस्थान के हस्तशिल्प पर थीम बेस मेला प्रदर्शनियों के नियमित आयोजन का केन्द्र बनाकर ही पर्यटकों व शिल्पियों को बिचैलियों से बचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement