भीलवाड़ा। अहिंसा सर्किल पर तीन बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दंपती सहित पांच छात्र-छात्रा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अहिंसा सर्किल क्षेत्र निवासी मुश्ताक मोहम्मद अपनी पत्नी के साथ घर से बाइक पर सवार होकर नंदराय स्थित खेत पर जा रहा था। इसी दौरान अहिंसा सर्किल के पास ही दो अन्य बाइक सवारों ने दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती के साथ ही दो अन्य बाइक पर सवार छात्र सोहन मालावत, छात्रा कृष्णा, भावना मालावत व एक अन्य बाइक पर सवार कृष्णा, जबकि पैदल जा रही एक छात्रा वंदना भी घायल हो गई। घायल मुस्ताक ने कहा कि सामने से आ रही बाइक सवार ने शराब का सेवन कर रखा था। जिसके कारण उससे बाइक नहीं संभली और उसने हमें टक्कर मार दी। छात्र-छात्रा अपने परिजनों के साथ बाइक पर स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे।