First meeting of GST Council is today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेटली की अध्यक्षता मेंGSTपरिषद बैठक

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 4:59 PM (IST)
जेटली की अध्यक्षता मेंGSTपरिषद बैठक
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में नवगठित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की पहली बैठक गुरुवार को होने जा रही है। देश में एक अप्रैल 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर योजना लागू किए जाने की उम्मीदों के बीच यह दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बैठक का एजेंडा परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव करना है। राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के सदस्यों में ही परिषद के अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement