First flight for Jaisalmer from Wednesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

और आज से शुरू हो गई जैसलमेर के लिए फ्लाइट

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2017 10:55 AM (IST)
और आज से शुरू हो गई जैसलमेर के लिए फ्लाइट
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के प्रयासों से इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज के तहत सुप्रीम एयर लाइन्स की जैसलमेर के लिए विमान सेवा बुधवार से शुरू होगी। यह उड़ान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर प्रातः 9:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 4 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। जैसलमेर से शाम 4: 15 बजे रवाना होकर 5:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी और जोधपुर से 5: 30 बजे रवाना होकर शाम 7ः30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के विभिन्न शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के अपने सपने को साकार करने के लिए पिछले साढ़े तीन साल में अथक प्रयास किये हैं। राजे के प्रयासों से ही इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज के तहत राजस्थान के प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए सुप्रीम एयर लाइन्स के साथ राज्य सरकार ने टाई-अप किया। इसके बाद अक्टूबर 2016 में जयपुर-उदयपुर वाया जोधपुर सुप्रीम एयर लाइन्स की फ्लाइट शुरू हुई थी। अगस्त 2017 में कोटा से जयपुर की उड़ान शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के प्रयासों का ही नतीजा था कि रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत हाल ही में 26 सितम्बर को एलाइंस एयर की दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली की उड़ान शुरू हुई। इस उड़ान के शुरू होने से बीकानरेवासियों का वर्षों का सपना पूरा हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement