First Basic Life Support TOT workshop organized at Apex University Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में प्रथम बेसिक लाइफ सपोर्ट टी ओ टी कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2024 4:10 PM (IST)
एपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में प्रथम बेसिक लाइफ सपोर्ट टी ओ टी कार्यशाला का आयोजन
जयपुर। एपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य संगठन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कोलबोरेटिंग सेंटर, नई दिल्ली एवं राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ - परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग प्रथम बेसिक लाइफ सपोर्ट टी ओ टी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एम्स, नई दिल्ली से आयी ट्रेनर्स की टीम नेहा, रूपाली, इशानी एवं मानवी द्वारा यूनिवर्सिटी के व्याख्याताओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को सड़क दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाएं जाने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग से स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ एल एन पांडे द्वारा प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन अधिकारों के सम्बन्ध राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। शिक्षकों के माध्यम से यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्र छात्रों को जीवन दायनी प्रशिक्षण प्रदान कर सड़क दुर्घटना में घायलों को दुर्घटना स्थल पर उचित सहायता दे कर जल्द से जल्द नज़दीकी अस्पताल पहुंचाना ही इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है। गोल्डन ऑवर में यदि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उससे जान बचाने की सम्भावना बढ़ जाती है। समय पर प्राथमिक सहायता न मिलने की वजह से हम अपने और अपने आसपास स्वजनो ओर प्रियजनों को खो देते हैं। यह पहल समाज में छात्राओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित कर आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर जीवन रक्षा करने हेतु प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर एपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर के वाईस चांसलर प्रोफेसर ओ पी छंगाणी, रजिस्ट्रार पंकज शर्मा एवं डीन अकादमिक देवेंद्र सिंह शेखावत ने भी कार्यशाला की महत्ता के बारे में अपने विचार साझा किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement