यूपी में हुआ पहला प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब नौकरशाही में बड़ा
फेरबदल करते हुए बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर
दिए। योगी सरकार ने पिछली सरकार के चर्चित आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल और नोएडा के
अध्यक्ष रमारमण को भी हटा दिया है। राज्य सरकार ने बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
सूची के मुताबिक, नवनीत सहगल को प्रमुख सूचना
सचिव सहित कई विभागों की जिम्मेदारियों से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया
है।
नवनीत सहगल की जगह अब अवनीश कुमार अवस्थी प्रमुख सचिव सूचना एवं
पयर्टन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अतिरिक्त नोएडा के अध्यक्ष रमारमण को भी प्रतीक्षा सूची में
डाल दिया गया है। उनकी जिम्मेदारी मेरठ के मंडलायुक्त आलोक सिन्हा को दी गई है।
प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन एवं राज्य संपत्ति विभाग अनिता सिंह को
प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उप्र के संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. हरिओम
को भी प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features



