Firing on former village head, 2 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व प्रधान पर अंधाधुंध फायरिंग, 8 पर FIR, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 09:41 AM (IST)
पूर्व प्रधान पर अंधाधुंध फायरिंग, 8 पर FIR, 2 गिरफ्तार
आजमगढ़। मेंहनगर में पूर्व प्रधान पर अंधाधुंध गोलीवर्षा की गयी। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। आनन-फानन में घायल पूर्व प्रधान को लेकर अस्पताल जाया गया जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही असलहा भी बरामद किये। यह घटना मंगलवार को शाम 4.30 बजे के करीब मेंहनगर थानाक्षेत्र के गंजोर गांव में घटी। घायल पूर्व प्रधान का नाम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना उम्र 40 वर्ष पुत्र राममूरत यादव है। वह गंजोर के ही पूर्व प्रधान हैं। हुआ यह कि मंगलवार की शाम वह गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर मौजूद थे। इसी दौरान पैदल ही पहुंचे आठ हमलावरों ने उनके ऊपर अंधाधुंध गोलीवर्षा शुरू कर दी। निहत्था होने की वजह से पूर्व प्रधान लाचार नजर आये। कई गोलियां उनके शरीर में उतर गयी। ऐसे में लहू लुहान होकर वह जमीन पर गिर गये। जबकि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग वहां आ धमके। आनन-फानन में परिजनों के साथ गांव के कुछ लोग घायल पूर्व प्रधान को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां उनकी गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुये परिजनों ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। थानाध्यक्ष मेंहनगर सारनाथ सिंह ने सक्रियता दिखाते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लोडेड रिवाल्वर भी बरामद हुई। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement