Firing incident in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बेखौफ कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मई 2019 12:17 PM (IST)
जयपुर में बेखौफ कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग
जयपुर । राजधानी के मालवीय नगर इलाके में गुरुवार को कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायर कर दिया । फायरिंग में युवक के पांव में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने वारदात के बाद नाकाबंदी कराई लेकिन कार सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा । थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि दीपक निवासी खोनागोरियां के भाई की 17 मई को शादी है। वह अपने दोस्त नंदू के साथ बाइक पर कार्ड बांटने निकला था। दोपहर ढाई बजे सत्कार शॉपिंग सेंटर के पास बने कॉम्प्लेक्स में लघुशंका करने रूका। जैसे ही वह कॉम्प्लेक्स से बाहर आया कि दो कार में आए 5-6 बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसके पैर पर गोली मारकर फरार हो गए। दोस्त नंदू ने उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement