Firing between Israeli army and Palestinian terrorists on Gaza border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजा सीमा पर इजराइली सेना व फिलिस्तीनी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 10:10 AM (IST)
गाजा सीमा पर इजराइली सेना व फिलिस्तीनी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
गाजा/यरूशलम। गाजा पट्टी सीमा पर इजराइली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने इलाके में जमीनी हमले की घोषणा की है। मीडिया ने यह जानकारी दी। हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि "हम बेत हनौन और ब्यूरिज के पूर्व में इजरइयली जमीनी घुसपैठ का सामना कर रहे हैं, और जमीन पर हिंसक झड़पें हो रही हैं।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरिज गाजा पट्टी के मध्य भाग में स्थित है, जबकि बीट हनौन फिलिस्तीनी एन्क्लेव के उत्तर-पश्चिम में है।
आईडीएफ के प्रवक्ता ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी से पुष्टि की कि " जमीनी बल आज शाम अपनी जमीनी गतिविधियों का विस्तार कर रहे हैं।"
गाजा में प्रत्यक्षदर्शियों ने शिन्हुआ को बताया कि भारी इजराइली बमबारी जारी है, जबकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने सीमा पर तैनात इजराइली टैंकों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement