करनाल। सीएम सीटी करनाल में शिव कॉलोनी में जिम चलाने वाले नरेश, शराब कारोबारी राजेश और गुलाब समेत पांच लोगों को दर्जन भर बदमाशों ने गुरुवार को गोली मार दी। अंधाधुंध हुई फायरिंग के बाद नरेश ,राजेश और गुलाब की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बाकी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस गोलीकांड की वजह पुरानी रंजिश मान रही है। करनाल में बढ़ते क्राइम ग्राफ से लोग दहशत में है और बदमाशो के हौंसले बुलन्द है। चश्मदीदों के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों ने पहले नरेश की फाच्र्यूनर गाड़ी को रोका और फिर फायरिंग प्रारंभ कर दी व मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये बदमाश इनोवा और बाइक पर आये थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह