हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के शोलाना गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक खेत में आग लग गई। संदिग्ध हालातों में लगी इस आग से गेहूं की करीब 25 बीघा खेती जलकर राख हो गई। आग लगने की खबर पर आस-पास के खेतों से किसान इकट्ठे हो गए और दमकल को सूचना दी।
लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान किसानों ने खुद ही आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन जब तक आग बुझी तब तक करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।