Fire in sms hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएमएस अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप , देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 12:26 PM (IST)
एसएमएस अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप , देखें तस्वीरें
जयपुर । सवाई मानसिंह अस्पताल के ओटी वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची मोती डूंगरी थाना पुलिस ने करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया । आग से किसी मरीज के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे एसएमएस अस्पताल की ओ टी बोर्ड 2 नंबर में आग लगी थी । आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद मरीज उनके परिजन और चिकित्सकों में अफरा तफरी का माहौल फैल गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 10 दमकल गाड़ियों की मदद से 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । ओटी बोर्ड में धुआं बढ़ने के कारण मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement