fire in slum area of gurgaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुडग़ांव में जलकर खाक हो गई पचास झुग्गियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 9:32 PM (IST)
गुडग़ांव में जलकर खाक हो गई पचास झुग्गियां
गुडगांव। गुडग़ांव में मंगलवार दोपहर को सोहन रोड के एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक इस्लामपुर गांव में बनी झुग्गियों में आग लग गई। जिसमे लगभग पचास से ज्यादा झुग्गियां जल कर राख हो गई। झुग्गियों में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। झुग्गियों में रहने वालो को कुछ समझ आता उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि इन झुग्गियों में बाहर के प्रदेशों से आये लोग अपने परिवार सहित रहते थे। जो कि गुडग़ांव में रह कर मजदूरी का काम करते थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement