Fire in flat in shipra suncity in trans hindon area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिप्रा सन सिटी के फ्लैट में लगी आग

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 6:02 PM (IST)
शिप्रा सन सिटी के फ्लैट में लगी आग
नई दिल्ली। एनसीआर के ट्रांस हिंडन इलाके में शिप्रा सन सिटी के एक फ्लैट में शनिवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से फ्लैट में रखे हजारों को सामान जलकर राख हो गया। किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। शिप्रा सन सिटी के 4/17 नंबर मकान के चौथे फ्लोर पर दर्पण अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे फ्लैट बंद था। आसपास के लोगों ने फ्लैट से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद लोग अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग को बुझाने लग गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट ही लग रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement