Fire broke out in the scrap warehouse in Makhan Majra at midnight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मक्खन माजरा में स्क्रैप के गोदाम में आधी रात को लगी आग

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025 7:47 PM (IST)
मक्खन माजरा में स्क्रैप के गोदाम में आधी रात को लगी आग
गोदाम को पूरा सामान और एक महेंद्र पिकअप गाड़ी भी जल गई मनीमाजरा। मक्खन माजरा की कबाड़ी मार्केट में बुधवार रात को 12 बजे एक स्क्रैप के गोदाम में आग लग जाने से अंदर पर सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम के अंदर खड़ी एक महेंद्र पिकअप गाड़ी भी आग में जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राम दरबार रहने वाले गोदाम के मालिक करण सिंह ने बताया कि रात को साढ़े बजे उनको फोन आया तो पता चला कि उनके गोदाम में आग लग गई है। जब उन्होंने आकर देखा तो चंडीगढ़ फायर विभाग के चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई थी। वहीं मौके पर मौली जागरां थाना पुलिस भी आग पर काबू पाने में मदद कर रही थी।
करण सिंह ने बताया कि आग बहुत भयानक थी, जिस पर फायर विभाग के दो घंटे बाद जाकर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के उनके गोदाम में पड़े करीब चार लाख का गत्ता और प्लास्टिक का सामान आदि सब जलकर आग हो गया। यहीं नही अंदर खड़ी उन्होंने महेंद्र पिकअप गाड़ी भी आग में बुरी तरह जल गई है, जोकि उन्होंने अभी साल भर पहले ही ली थी।
वहीं आग लगने के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं मौली जागरां पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement