FIR lodged against rebel candidate of BJP, Gyandev Ahuja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के बागी प्रत्याशी ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 नवम्बर 2018 11:48 AM (IST)
भाजपा के बागी प्रत्याशी ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जयपुर ।राजस्थान विधानसभा चुनाव में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ सोमवार को नामांकन के समय आयोजित रैली के दौरान कथित तौर पर रूपये वितरित करने के सम्बन्ध में बनीपार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की कराई गई है। यह प्राथमिकी विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आहूजा के वर्तमान में विधायक होने के कारण नियमानुसार इस प्रकरण की तफ्तीश सीआईडीसीबी के द्वारा की जाएगी। इसलिए मूल एफआईआर सीआईडीसीबी के पुलिस अधीक्षक को भिजवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement