Finished in the time line, make refinery work as model: Chief Minister Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टाइम लाइन में पूरा हो रिफाइनरी का काम माॅडल के रूप में करें विकसित: मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 9:58 PM (IST)
टाइम लाइन में पूरा हो रिफाइनरी का काम माॅडल के रूप में करें विकसित: मुख्यमंत्री
स्थानीय निवासियों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी में बड़ी संख्या में लोग काम करेंगेे, उनके लिए सुविधाजनक टाउनशिप विकसित करने के साथ ही सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल एवं स्कूल की स्थापना भी की जाए। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के कार्यों के दौरान स्थानीय निवासियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाइवे पर विकसित करें वे-साइड फेसिलिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी के कारण जोधपुर-बाड़मेर के बीच भारी यातायात बढ़ेगा, इसे देखते हुए इस राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन का बनाने के साथ ही वे-साइड फेसिलिटी जैसे पार्किंग, होटल, रेस्टोरेंट और वाहन चालकों के लिए विश्राम एवं भोजन आदि की सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि बालोतरा से पचपदरा तक रेल सुविधा विकसित करने के भी प्रयास किए जाएं।
बैठक में एचपीसीएल के सीएमडी एम.के सुराणा ने रिफाइनरी की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना को अक्टूबर, 2022 तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके निर्माण से करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से एवं करीब 60 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए अब तक करीब 10 हजार करोड़ रूपये के टेंडर जारी हो चुके हैं और 1 हजार 348 करोड़ रूपये खर्च भी किए जा चुके हैं। रिफाइनरी की आंतरिक सड़कों और बिटुमिन काॅरपेट का काम पूरा हो चुका है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement